मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का एलान किया है।
इस हादसे के विषय में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंदसौर जिले के वायडी थाना क्षेत्र की है। जहाँ बुधवार को मूंदड़ी गांव के पास छह स्कूली छात्र घर से कोचिंग पढ़ने जाने के लिए निकले, मगर वे रास्ते में ही क्रेशर मशीन की खदान में भरे पानी में नहाने लगे। छह छात्रों में से दो को तैरना नहीं आता था, तो वह दूर खड़े हो गए। जबकि चार छात्र एक-एक कर पानी में उतरे। पर गहराई होने के कारण वे चारो उस खदान में समाते चले गए। बाहर खड़े दोनों लड़कों ने इस घटना की सूचना लोगों की दी। सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मगर चारों में से किसी को भी ज़िन्दा नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने आगे बताया, कि यह सभी छात्र अभिनंदन नगर के निवासी थे। जिनमे से एक छात्र कुणाल सिंह कछवा का जन्मदिन था, और वे सभी छात्र जन्मदिन मना कर घर से निकले थे।
cm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि, मंदसौर जिले में पानी में डूबने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें चार अनमोल जिंदगियों के निधन से दुखी हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहन करने का संबल प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में देने का ऐलान किया है। .