सिंगरौली

MP Board 10th Result : अमान मोहम्मद ने एमपी में 5वां स्थान लाकर किया सिंगरौली का नाम रौशन।

MP Board 10th Result : माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र.भोपाल के द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल निवास में अध्ययनरत अमान मोहम्मद पिता कुतुबुद्दीन अंसारी ने 492 अंकों के साथ प्रदेश में टापटेन की सूची में 5 वां स्थान अर्जित कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमान मोहम्मद ग्लोरियस हाई स्कूल निवास में अध्ययनरत था। उसके पिता कुतुबुद्दीन अंसारी पावरमेक कंपनी में बतौर सिस्टम ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। कक्षा 10 वीं के छात्र अमान मोहम्मद की मॉ हाउस वाइफ हैं और दो भाईयों में अमान सबसे बड़े हैं। कक्षा 9 वीं में उन्होंने 98 प्रतिशत अंक हासिल किया था।

http://urjanchaltiger.com/singrauli-news/24472/

आगे बताया कि पढ़ाई-लिखाई में अमान का शुरू से ही रूचि रही है और विद्यालय के सबसे होशियार छात्रों में शुमार हैं। छात्र के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार जहां गौरवान्वित है। वहीं जिले का नाम रोशन करने पर अमान के माता-पिता ने खुशी से झूम उठे हैं।

अमान मोहम्मद मुख्यत: झारखण्ड प्रांत के पलामू जिला अंतर्गत शैखपुरा गांव के मूलत: निवासी हैं।प्रदेश में 5 वां स्थान अर्जित करने वाले कक्षा 10 वीं के छात्र अमान ने कहा कि बड़े लक्ष्य के साथ आगे पढ़ाई करनी है। साइंस समूह से आगे अध्ययन करना चाहता हूॅ। ख्वाब तो बहुत सारे हैं और भरपूर कोशिश करूंगा की माता-पिता के ख्वाबों को पूरा कर सकूं।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय के गुरूजनों को दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाईन के माध्यम से कोचिंग कर रहा था। मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में ऑनलाईन कोचिंग की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। साथ ही विद्यालय के गुरूजनों ने भी लगातार हौसला बढ़ा रहे थे।

http://urjanchaltiger.com/education/24428/

MP Board 10th Result : टॉपर्स लिस्‍ट

  1. नैन्सी दुबे (छतरपुर) पहला (496)
  2. सुचिता पाण्डे ( सतना) पहला (496)
  3. आयुष मिश्रा (रीवा) दूसरा (495)
  4. पार्थ नारायण शर्मा (राजगढ) दूसरा (495)
  5. दिव्यांशी मिश्रा (नरसिंहपुर) तीसरा (494)
  6. मेहर कुरैशी (मण्डला) चौथा (493)
  7. सई सुम्रावल्‍ली नाईक (नरसिंहपुर) पांचवां (492)
  8. कोमल कुशवाहा (रीवा) पांचवां (492)
  9. अमान मोहम्मद (सिंगरौली) पांचवां (492)
  10. खुशी कुर्मी (सागर) पांचवां (492)
  11. निष्कर्ष तिवारी (सतना) छठवां (491)
  12. नेहा सिंह (सीधी) छठवां(491)
  13. अमन द्विवेदी (सीधी) छठवां (491)
  14. आयुष शुक्ला (सीधी) छठवां (491)
  15. बयार गौतम (रीवा) छठवां(491)
  16. सुप्रिया सोनी (रीवा) छठवां (491)
  17. अनामिका विश्वकर्मा (दतिया) छठवां (491)
  18. निकिता मीना (शिवपुरी) छठवां (491)
  19. रिषी कुशवाहा (भोपाल) छठवां (491)
  20. आस्था शर्मा (रायसेन) छठवां (491)

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button