
MP बोर्ड (MP BOADR RESULT) के 10वीं रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। छतरपुर की नैंसी दुबे ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 496 मार्क्स हालिस कर पूरे प्रदेश में टॉप स्थान हासिल किया।नैंसी दुबे के पिता एक किराना स्टोर पर दिहाड़ी मजदूर हैं।मां हाउसवाइफ हैं। नैंसी दुबे के कुल चार बहनें और एक भाई है।
कौन है नैंसी दुबे ?
MP बोर्ड के टॉपर नैंसी छतरपुर मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं।उनके पिता राम मनोज दुबे ने मीडिया को बताया कि वह मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले तक वह शहर में जाकर एक किराने की दुकान में मजदूरी करते थे। लेकिन अब वह नौकरी नहीं रही। अब वह गांव में ही रहते हैं,और मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। राम मनोज के कुल चार बेटी और एक बेटा है।उनके बेटियों में एक का नाम वैशाली, दूसरी का नाम साक्षी, तीसरी का नाम नैंसी और चौथी बेटी का नाम आकृति है। और बेटे का नाम आयुष्मान है।
डॉक्टर बनकर पूरे गांव का नाम रोशन करना चाहती हूँ ।
नैंसी दुबे ने मीडिया को बताया कि वह हर रोज 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करती थी। गांव से छतरपुर तक स्कूल जाने के लिए वह 6 किलोमीटर साइकिल चलाती है। नैंसी अपनी पढ़ाई आगे जारी रखते हुए डॉक्टर बनकर पूरे गांव का नाम रोशन करना चाहती है।उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के साथ-साथ अध्यापकों को दिया। नैंसी ने बताया कि उनकी बड़ी बहन वैशाली जो PCS की तैयारी कर रहीं हैं। सबसे ज्यादा सहयोग उन्होने ही किया।