मध्यप्रदेश

MP DGP NEWS : मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक IPS सुधीर सक्सेना कौन हैं ?

MP DGP NEWS : मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक DGP 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना होंगे।आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना (IPS sudhir saxena new dgp of mp) मध्य प्रदेश के 31वें डीजीपी DGP होंगे। 

शुक्रवार को राज्य सरकार ने शुक्रवार को 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी को पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया।

नवागत पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया।

 

IPS आईपीएस सुधीर कुमार सक्सेना को दो दिन पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मध्य प्रदेश वापस बुलाया गया था। वह नवंबर 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। आप अगले ढाई साल तक एमपी के डीजीपी DGP रहेंगे।

पुलिस महानिदेशक (DGP) का कार्यभार संभालने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचे। वहां पर श्री सक्सेना (IPS officer Sudhir Kumar Saxena) को गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honor) दिया गया। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। श्री सुधीर कुमार सक्सेना (IPS officer Sudhir Kumar Saxena) इससे पहले सचिव (सुरक्षा) केबिनेट सेकेट्रिएट भारत सरकार के रूप में पदस्थ थे।

कौन है आईपीएस सुधीर सक्सेना ?

Who is IPS officer Sudhir Kumar Saxena

  • भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सक्सेना (IPS officer Sudhir Kumar Saxena) अभियांत्रिकी में स्नातकोत्तर (MTech) हैं।
  • 1987 बैच के आईपीएस सुधीर सक्सेना की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है।
  • सक्सेना सीएम शिवराज के ओएसडी भी रह चुके हैं।
  • ग्वालियर के रहने वाले सुधीर सक्सेना केंद्र में इंटेलिजेंस चीफ भी रहे हैं।
  • वह छिंदवाड़ा, जबलपुर, रतलाम और रायगढ़ जिले के एसपी भी रहे हैं।
  • प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुधीर सक्सेना अच्छे से समझते हैं।
  • सुधीर सक्सेना 2024 में रिटायर होंगे।

पुलिस कार्यो के लिए उन्हें वर्ष 2003 में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक और वर्ष 2012 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button