
MP IPS Transfer News : मध्य प्रदेश में ट्रांसफर का दौर जारी है। शिवराज सरकार ने आज शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 75 आईपीएस अधिकारियों का यहां से वहां तबादला किया गया है।
75 अधिकारियों की गृह विभाग से सूची हुई जारी
- अमन सिंह राठौर को एसपी दतिया से अशोकनगर,
- अभिजीत कुमार रंजन को एसपी कटनी,
- आईपीएस दीपक कुमार शुक्ला को एसपी बड़वानी से एसपी विदिशा,
- रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी को एसपी सागर,
- इंदौर पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय को एसपी देवास,
- यशपाल सिंह राजपूत को एसपी मंडला से एसपी शाजापुर बनाया गया है।
- देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह को बटालियन ग्वालियर भेजा गया है।
- एसपी बैतूल सिमाला प्रसाद को रेलवे जबलपुर का एसपी बनाया गया है।
- धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह को बटालियन भोपाल भेजा गया है।
- अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह को धार का एसपी।
- सिद्धार्थ बहुगुणा को जबलपुर से रतलाम एसपी बनाकर भेजा गया है।
- सिंगरौली एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह को राजगढ़ का एसपी।
- निवाड़ी एसपी टीके विद्यार्थी को जबलपुर का एसपी बनाया गया है।
- मोहम्मद यूसुफ कुरैशी भापुसे (2010) को सिंगरौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।