MP Ladli Bahna Yojana 2023: सरकार ने किया ऐलान, इस दिन से शुरू होगा लाड़ली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन
MP Ladli Bahana Yojana 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में लाड़ली बहना योजना की घोषणा की। इसके तहत मध्यप्रदेश की सभी गरीब महिलाओं को ₹1000 प्रति माह दिया जाएगा। इस योजना के तहत पंजीकरण कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।
5 मार्च से #लाड़ली_बहना_योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ हो जाएंगे। हर गाँव, हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे। pic.twitter.com/qv1vbwmdr2
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) February 15, 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मार्च में पांच मार्च से फार्म भरने का काम शुरू होगा। हर पंचायत में, हर वार्ड में, बहनों को कहीं नहीं जाना है, उन्हें किसी कार्यालय में नहीं जाना है, सीधे आपके गांव में या आपके शहर के वार्ड में शिविर लगाया जाएगा। ये शिविर पूरे जिले या पूरे शहर में एक साथ नहीं लगेंगे, बल्कि चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
How to Apply MP Ladli Bahana Yojana 2023
- नाम, पति का नाम है और फिर स्वयं घोषित आय यानी आय प्रमाण पत्र संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है।
- फॉर्म में जितनी इनकम एंटर करेंगे, उतनी ही स्वीकार की जाएगी।
- महिलाओं को बताना है कि उनकी आय ₹250000 से कम है।
- मार्च, अप्रैल में फॉर्म भरे जाएंगे, मई में लिस्ट बनेगी और जून से बहनों के खाते में ₹1000 प्रति माह आने लगेंगे।