
मप्र के शहडाेल में एक युवती ने अमलाई थाना परिसर में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार को हुई। वह एक राजस्व अधिकारी (पटवारी) के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने के लिए शहडोल जिले के अमलाई थाना गई थी।
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राजस्व अधिकारी ने कुछ महीने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसके फोन कॉल से भी बचने लगा।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वह राजस्व अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने आई थी लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं लिखी गई। बल्कि उसे मामले को बाहर निपटाने की सलाह दी गई थी।
शुक्रवार को वह फिर से थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने राजस्व अधिकारी को भी थाने बुलाया। एक अधिकारी ने कहा, दोनों में बहस हो गई और थोड़ी देर बाद महिला ने अचानक पेट्रोल डाला और खुद को आग लगा ली। पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने आग बुझाई लेकिन वह जल गई। बाद में, उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां वह जिन्दगी मौत से लड़ रही है.।
पुलिस ने पीडिता के आग लगा लेने के बाद मामला दर्ज कर राजस्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।