एक पति का दो पत्नियों के बीच हुआ बटवारा,महीने में 4 दिन की छुट्टी,पढिए पुरी खबर
हफ्ते के पहले तीन दिन पति पहली पत्नी के साथ रहेगा। वह अगले तीन दिनों तक अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहा। रविवार को पति की छुट्टी है।

एक पति की दो पत्नियां… पति एक पत्नी के साथ 3 दिन, अगले 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। रविवार पति की छुट्टी का दिन होगा यानी महीने के 4 दिन वह अपने मर्जी का मालिक है। यह कोई कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है।जी, हां मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति का कुछ इस अनोखे अंदाज में बटवारा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्वालियर का रहने वाला युवक हरियाणा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करता है। उन्होंने 2018 में शादी की थी। उसके बाद 2020 में देश भर में लॉकडाउन हो गया। युवक पत्नी को उसके मायके ग्वालियर में छोड़कर हरियाणा लौट आया था।
बताया जाता है कि उस समय ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। युवक की पत्नी का आरोप है कि वह न तो ग्वालियर आता है और न ही उसका खर्चा देता है। महिला ने ग्वालियर के पारिवारिक न्यायालय में शरण ली। कोर्ट ने पति-पत्नी की काउंसिलिंग के आदेश दिए। जंहा पता चला है कि युवक ने दूसरी शादी हरियाणा में कर लिया है।
काउंसलर ने पति-पत्नी को समझाया। इस बारे में सभी पार्टियों ने बैठकर बात की। पति का बटवारा करने का निर्णय लिया गया। तब सभी पक्षों ने तय किया कि हफ्ते के पहले तीन दिन पति पहली पत्नी के साथ रहेगा। वह अगले तीन दिनों तक अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहा। रविवार को पति की छुट्टी है। वह जिसके साथ रहना चाहे, उसके साथ रह सकता है। ग्वालियर सहित पूरे मध्य प्रदेश में यह बटवारा चर्चा का विषय बना हुआ है।