MP News : कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को जिंदा जला दिया।
MP News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक रूह को कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नशेड़ी पिता ने अपनी पांच साल की मासूम बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा कर मौत की नींद सुला दिया। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की रात सीता जाटव नाम की एक महिला ने मंगलवार रात अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक बेटा और एक बेटी है। हाल ही में अपने पति मनोज जाटव से झगड़े के बाद वह मायके चली गई थी। उसका पति शराब के नशे में उसके पिता के घर आया। वह (पति) उसे साथ घर जाना चाहता था। लेकिन शराब के नशे में होने के कारण महिला ने जाने से मना कर दिया।
महिला के मुताबिक न जाने की बात पर उसका पति गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने (पति) अपनी पांच साल की बेटी नैना पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। मासूम को बचाने के लिए मां और भाई दौड़े लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी।
गंभीर रूप से जल चूकी मासूम की जान बचाने के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिल्हाल पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।