MP News: दरगाह के अंदर 17 वर्षीय किशोरी की शव मिलने से क्षेत्र मे फैली सनसनी
MP News: बुरहानपुर शहर के गणपति नाका क्षेत्र के आजाद नगर स्थित एक दरगाह में 17 साल की बच्ची का शव मिला है। बच्ची के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। हत्यारे ने किशोरी की नाक भी काट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राहुल लोढ़ा ने कहा, प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कहा जाएगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।
लड़की दरगाह के आस पास में रहती है
जानकारी के अनुसार दरगाह से सटे इलाके की रहने वाली युवती बीती रात से लापता थी। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुबह दरगाह के अंदर झाड़ियों में उसका शव मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रात में यहां कौन-कौन आया था और इसके साथ लड़की को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।
किशोरी का शव मिलने से फैली सनसनी
बुरहानपुर में एक दरगाह के अंदर एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह कुछ लोग दरगाह के अंदर गए तो उनका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी बेटी के साथ ऐसा कौन कर सकता है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।