मुकेश अंबानी बने नाना, ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
Mukesh Ambani: देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। अंबानी परिवार और पीरामल परिवार द्वारा जारी जानकारी में कहा गया है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों, एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया। इस खुशी को लोगों के साथ साझा करने के लिए अंबानी परिवार ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की।
प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चे हुए हैं। ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बच्चा लड़का कृष्णा ठीक हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण चरण में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल ने 2018 में शादी की थी।