मध्य प्रदेश के मुन्ना की रोटी के लिए चाकू मार कर की हत्या !
लोग अपने घरों, गांवों, राज्यों को छोड़कर रोजीरोटी की तलाश में अन्य स्थानों पर चले जाते हैं। लेकिन, मध्य प्रदेश के मुन्ना को क्या पता था कि एक नशा करने वाला रोटी के लिए चाकू से मारकर उसकी हत्या कर देगा।मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में रोटी नहीं देने पर मध्य प्रदेश के मुन्ना की हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश का मुन्ना रिक्शा चलाता था।मध्य दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र में रोटी नहीं देने पर रिक्शा चालक की हत्या करने के आरोप में कूड़ा बीनने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि करीब 200 मजदूरों और बेघर लोगों से गहन पूछताछ के बाद आरोपी फिरोज खान (26) को गिरफ्तार किया गया।
मीडिया रिपोर्मंट के अनुसार पुलिस को एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में मंगलवार को मिला,जिसे चाकू मारा गया था। पुलिस ने उसे राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले गई,जहां चिकित्सकों ने उसे जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले मुन्ना (40) के रूप में हुई। जो रिक्शा चालक था। करोल बाग थाने में इस मामले की FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।