Museum of the Future : दुबई Dubai में एक शानदार समारोह में ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ , जिसे “दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत” कहा जाता है, जिसका उद्घाटन किया गया। इस इमारत को बनाने में 09 साल का समय लगा था।
विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा Burj Khalifa से कुछ ही दूरी पर ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’, जिसे “दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत” स्थित है। दुबई में निर्मित वास्तुकला के नमूनों में ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ ताजा पेशकश है।
.@HHShkMohd, accompanied by @HamdanMohammed
& @MaktoumMohammed officially opens @MOTF#Dubai pic.twitter.com/Q1AsSsXcaK— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) February 22, 2022
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि संग्रहालय मानवता के भविष्य की रुपरेखा को प्रदर्शित करता है और मानव के विकास में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के नवाचार युक्त समाधान की प्रेरणा देता है। UAE यूएई के कैबिनेट मामलों के मंत्री तथा दुबई फ्यूचर फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अल गर्गावी ने मंगलवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में कहा कि ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ एक जीवंत संग्रहालय है।

यह है टॉप 5 खासियत
- Museum of the Future : इस इमारत का डिजाइन, किल्ला डिजाइन के वास्तुकार शॉन किल्ला ने किया है।
- यह इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर की मदद से किए गए डिजाइन का एक उत्कृष्ट नमूना है।
- यह स्टेनलेस स्टील से बना है और यहां रोबोट के इस्तेमाल से निर्मित 1,024 कलाकृतियां रखी गई हैं।
- दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत सात मंजिला इमारत 77 मीटर ऊंची है।
- 30 हजार वर्ग मीटर में इसका निर्माण हुआ है।
أطلقنا اليوم بحمدالله معلماً علمياً ومعرفياً عالمياً … متحف المستقبل .. الأجمل في العالم في المعني والمبنى .. أداة لاستشراف مستقبلنا .. وحاضنة لأفكار شبابنا .. ومؤسسة لترسيخ معارفنا .. صرح سيتعدى أثره الإمارات والمنطقة بإذن الله لسنوات عديدة قادمة pic.twitter.com/X4Z0wuHaAK
— HH Sheikh Mohammed (@HHShkMohd) February 22, 2022
#एंटेरटेनमेंट #सरकारी योजना #काम की खबरें