भाजपा नेत्री और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट ने सरकारी कर्मचारी को सैंडिल से पीटा,विडियो वायरल
भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सरकारी कर्मचारी को चप्पल से पीट रहीं हैं।
ऐसी गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फोगाट द्वारा चप्पल से सेक्रेटरी को पीटे जाने पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सरकारी अफसर व्यवस्था को चलाते हैं, उनका सम्मान करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। ऐसी हिंसापूर्ण घटना की मैं कड़ी से कड़ी निंदा करता हूँ और प्रशासन से सोनाली फोगाट को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करता हूँ। ईमानदार अफसर किसी के दबाव में न आयें। ऐसी गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकारी अफसर व्यवस्था को चलाते,उनका सम्मान करना सभी का नैतिक कर्तव्य है।ऐसी हिंसापूर्ण घटना की मैं कड़ी से कड़ी निंदा करता हूँ और प्रशासन से सोनाली फोगाट को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करता हूँ। ईमानदार अफसर किसी के दबाव में न आयें। ऐसी गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। pic.twitter.com/GQcAL6O3Sr
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) June 5, 2020
क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारी अब भाजपा के नेताओं के थप्पड़ खाने के लिए हैं?
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि एक अहंकारी मुख्यमंत्री और एक उनकी चहेती भाजपा नेत्री, देखिए किस प्रकार की अहंकारी, तानाशाह, तालिबानी खट्टर साहब चला रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला ने पूछा है कि क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारी अब भाजपा के नेताओं के थप्पड़ खाने के लिए हैं? क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को भाजपा के कार्यकर्ता पीटकर आएंगे? हरियाणा के कर्मचारियों का कोई मान-सम्मान नहीं है। इस प्रकार की भाजपा नेताओं के खिलाफ खट्टर साहब ने कार्रवाई नहीं की, तो ये साबित हो जाएगा कि ये भाजपा नेता और नेत्री, सीएम के इशारे पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला बोल रहे हैं। आप तो एसी कमरों में बैठे हैं और भाजपा के नेता और नेत्री सरकारी कर्मचारियों को थप्पड़ से मार रहे हैं। इससे शर्मनाक बात मुख्यमंत्री के लिए हो ही नहीं सकती।
खट्टर सरकार के नेताओं के घटिया कारनामे!
मार्किट कमेटी सचिव को जानवरों की तरह पीट रही हैं आदमपुर, हिसार की भाजपा नेत्री।
क्या सरकारी नौकरी करना अब अपराध है?
क्या खट्टर साहेब कार्यवाही करेंगे?
क्या मीडिया अब भी चुप रहेगा? pic.twitter.com/2K1aHbFo5l— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 5, 2020
पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया ने एक दूसरा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं। कन्नौजिया ने लिखा, ‘भाजपा नेता और टिक टोक स्टार सोनाली फोगाट ने हिसार मंडी समिति के सचिव को थप्पड़ जड़ दिया। जनता ने जो सबक सिखाया है उससे इनका दिमाग ठिकाने नहीं लगा है।
भाजपा नेता और टिक टोक स्टार सोनाली फोगाट ने हिसार मंडी समिति के सचिव को थप्पड़ जड़ दिया। जनता ने जो सबक सिखाया है उससे इनका दिमाग ठिकाने नहीं लगा है। pic.twitter.com/MLwYBb0W7H
— Prashant Kanojia (@PJkanojia) June 5, 2020