हिन्दी न्यूज

भारत कोदुनिया की सबसे ताकतवर संस्था सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया

दिल्ली। भारत को दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव में निर्विरोध रूप से अस्थाई सदस्य चुन लिया गया है। ये भारत के लिए एक और उपलब्धि है।अब भारत अगले दो साल के लिए इस सर्वोच्च संस्था का अस्थायी सदस्य बन गया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2021-22 के लिए भारत को चुना गया है। भारत को 192 में से 184 वोट मिले।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी मिशन और एमईए की पूरी टीम को उनके कामों के लिए बधाई दी।

भारत की इस जीत पर अमेरिका ने भारत को बधाई देते हुए कहाकि हम दुनियाभर में शांति के लिए काम करेंगे। भारत एक महान देश है। भारत और अमेरिका विश्व शांति के लिए मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान ने ने कहा कि सुरक्षा परिषद में नई दिल्ली की अस्थायी सदस्यता हमारे लिए चिंता की बात है। पाकिस्तान ने भारत की जीत के बाद अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button