हिन्दी न्यूज
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास।
भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेट के सबसे शानदार कप्तानों में से एक धोनी ने अपने 15 साल के क्रिकेट करियर पर पर्दा गिरा दिया। उन्होने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर किया। जिसमें उन्होंने लिखा-
“आपके प्यार और समर्थन का धन्यवाद, आज 7:29 के बाद मुझे रिटायर समझा जाए।”