हिन्दी न्यूज

105 Km साइकिल चलाकर बेटे को परीक्षा दिलाने वाले पिता को आनंद महिंद्रा किया सलाम,कहा “पढ़ाई का ख़र्च हमारा”

मध्य प्रदेश के धार ज़िले में मज़दूरी करने वाले एक पिता ने अपने बेटे को 10वीं का पेपर दिलवाने के लिए 105 Km साइकिल चलाई। कंधे में बैग और राशन लटकाये पिता और बेटे की तस्वीर कई जगह शेयर की गई। अब इस परिवार की मदद करने बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा सामने आये हैं। उन्होंने कहा है कि वो इस बच्चे की पढ़ाई का ख़र्च उठाएंगे। आनंद महिंद्रा के इस कदम की हर तरफ तारीफ़ हो रही है।  वहीं, अशीष के पिता शोभाराम ने भी उनका आभार जताया है।


आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर में  लिखा की 

इस पिता को सलाम। वो लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए बड़े सपने बुनते हैं। यही आशाएं एक देश को आगे बढ़ाती हैं।  हमारी संस्था आशीष की आगे की पढ़ाई का ख़र्च उठाएगी।”


ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Leave a Reply

Back to top button