हिन्दी न्यूज

कोरोना वायरस : भारत में पहली बार एक दिन में 90,633 मामले, कुल मामले 41 लाख के पार

भारत में कोरोना संकर्मण के रोज नए रिकार्ड बन रहें हैं। देश में पहली बार पिछले 24 घंटे में 90,633 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा अब तक ना केवल भारत, बल्कि दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 73,642 मरीज इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं। यह एक दिन में ठीक होने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है। देश में इस वक्त मामले 8,62,320 एक्टिव हैं। कुल मामले 41 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

आपको बता दें भारत अब कुल कोरोना केस के मामले में ब्राजील को भी पीछे छोड़ चुका है। अब भारत सिर्फ अमेरिका से पीछे है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button