हिन्दी न्यूज

Neeraj Chopra आए एक्शन मोड में ! Video देख रह जाएंगे दंग !

नीरज चोपड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख कर लग रहा है, कि वह एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। नीरज जिम में हाड़ तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड लाकर भारत का सुनहरा सपना सच कर दिया। जिसके बाद नीरज चोपड़ा पूरी दुनिया में छा गए। यहां तक कि 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी बन गए।


Health : कौन सा आटा आपकी सेहत के लिए है सही, जानिए ।


आपको बता दें 2024 में पेरिस ओलंपिक होने हैं। नीरज चोपड़ा इस वक्त अमेरिका में है।। जहां उन्होंने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अपनी वर्कआउट सेशन का ही एक वीडियो उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह हार्ड वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी मेहनत साफ दिखाई दे रही है।नीरज ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, “कोशिश और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।” नीरज की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं।

टोक्यो ओलंपिक के बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया। उन्होंने खुद को समय दिया। अपनी डेली रूटीन को भूलकर खुलकर खाया पिया। इस दौरान उन्होंने 12 किलो वेट गेन कर लिया था। लेकिन अब वे फिर से अपने डेली रूटीन पर आ गए हैं। और अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गए हैं।

देखिए VIDEO 

 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button