
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। जी हां पिछले कुछ समय से क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का चर्चा में बने हुए थे। वजह थी अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी। आपको बता दें की विराट की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का ने आज दोपहर एक बच्ची को जन्म दिया है।
अभी दोनों माता पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। खुशखबरी शेयर करते हुए ट्वीट कर जानकारी दी है।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है की,
“हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, आज हमारे यहां बेटी हुई है। अनुष्का और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ है। हमें जीवन का एक नया अनुभव करने का मौका मिला है और हम सब आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं।
यह खबर मिलते ही विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयां व शुभकामनाओं का सिलसिला जारी हो गया है। लगभग 3 साल पहले 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का ने शादी की थी। अब वह दोनों एक बच्ची के माता-पिता है।
