
Nita Ambani Visits Golden Temple : बिजनेस दिग्गज मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने हाल ही में अपनी टीम मुंबई इंडियंस (MI) की जीत के लिए आशीर्वाद लेने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं।
नीता ने दरबार साहिब में मत्था टेका। इस खास विजिट के लिए नीता ने जींस और पिंक दुपट्टे के साथ मुंबई इंडियन की जर्सी पहनी थी। उसके बाद नीता अंबानी ने श्री अकाल तख्त साहिब के दर्शन भी किए।
गौरतलब है कि, नीता ने बुधवार को पीसीए मोहाली स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। MI ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 215 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सात गेंद शेष रहते छह विकेट से मैच जीत लिया।
उनके इस दौरे के कई वीडियो और तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।