हिन्दी न्यूज

Nita Ambani की लाडली बेटी ईशा अंबानी के पास हैं ये 3 महंगी चीज़ें

Expensive Things of Isha Ambani : भारत में जब भी लग्जरी सामान और लग्जरी लिविंग की बात होती है तो अंबानी परिवार का ही नाम दिमाग में आता है। देश के दूसरे सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार के घर में हाल ही में खुशियां आई हैं। अपने पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का पहला जन्मदिन मनाने के बाद अब मुकेश और नीता अंबानी भी नाना-नानी बन गए हैं। ईशा अंबानी पीरामल ने 19 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बेटी आदिया और बेटा कृष्णा माता-पिता के साथ-साथ नाना-नानी के लिए भी खुशियों का पिटारा लेकर आए।

जहां सोशल मीडिया और न्यूज चैनल नए माता-पिता को बधाई दे रहे हैं, वहीं इस मौके पर हम बात कर रहे हैं नई मां ईशा अंबानी की। ईशा अंबानी की लैविश लाइफस्टाइल के बारे में तो खूब बातें होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पांच सबसे महंगी चीजें कौन सी हैं? आइए बताते हैं उनके बारे में कुछ जानकारी।

Nita Ambani की लाडली बेटी ईशा के पास हैं ये 3 महंगी चीज़ें

1. सी फेसिंग हाउस (कीमत – 1000 करोड़)

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के घर की कीमत करीब 452 करोड़ रुपए है। इसे आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल ने ईशा की शादी के मौके पर गिफ्ट किया था।

50 हजार स्क्वायर फीट एरिया में बना यह घर एक क्लासिक मॉडर्न हाउस है जो ईशा की पर्सनैलिटी को सूट करता है। अगर आप इसे बाहर से देखेंगे तो इसकी संरचना कांच के बड़े फूलदानों के डिजाइन से प्रेरित दिखेगी।

यह घर मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है और बांद्रा-वर्ली सीलिंक का साफ नजर आता है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 में जब इसे खरीदा गया था तब इसकी कीमत 450 करोड़ रुपए थी और अब यह 1000 करोड़ के आसपास है। यह संपत्ति हिंदुस्तान यूनिलीवर द्वारा विकसित की गई है। इसकी वास्तुकला लंदन स्थित उद्यम Eckersley O’Callaghan द्वारा की गई थी।

Nita Ambani की लाडली बेटी ईशा के पास हैं ये 3 महंगी चीज़ें

2. ईशा अंबानी के वेडिंग लुक (कीमत – 90 करोड़)

ईशा अंबानी की शादी भारत की सबसे बड़ी शादियों में से एक है। बियॉन्से की परफॉर्मेंस से लेकर तमाम ए-स्टार सेलिब्रिटीज को बुलाने तक, ईशा अंबानी की शादी किसी राजकुमारी की शादी से कम नहीं थी। 2018 में हुई इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

ईशा अंबानी का वेडिंग लुक भी कुछ कम नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके लहंगे की कीमत 90 करोड़ रुपए थी। नीता अंबानी की 35 साल पुरानी बंदिनी साड़ी को भी लुक में जोड़ा गया और डिजाइनर डुओ अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया।

Nita Ambani की लाडली बेटी ईशा के पास हैं ये 3 महंगी चीज़ें

3. डिजाइनर प्री इंगेजमेंट पार्टी लुक (कीमत – 10-15 करोड़)

फेमस लाइफस्टाइल वेबसाइट Elle ने श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में ईशा अंबानी की जूलरी की कीमतों का डिकोड किया है। इसकी कीमत करीब 10-15 करोड़ रुपये बताई जा रही थी, लेकिन इसमें कमरबंद की कीमत शामिल नहीं थी जो इस प्राइस रेंज को और बढ़ा देगी। ईशा अंबानी ने विक्टोरियन स्टाइल मांगटीका के साथ झुमके ईयरिंग्स, मल्टी लेयर नेकलेस को शामिल किया।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button