केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने काम और सादगी के लिए जाने जाते हैं। वे एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके पारिवारिक कार्यक्रम की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पर इस बार सुर्ख़ियों की वजह नितिन गडकरी नहीं बल्कि उनके पोते निनाद है। जिसे देख कर कोई उनके पोते की तारीफ कर रहा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है। वह नितिन गडकरी के पोते निनाद के उपनयन संस्कार की है। जिसमें उनके करीबी लोगो के साथ-साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। तस्वीर में निनाद घुटनों के बल बैठकर माथे से चरण स्पर्श करते हुए राजनाथ सिंह को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। इस मुद्रा में निनाद को प्रणाम करता देख राजनाथ सिंह दंग रह गए और उन्होंने तुरंत उसे उठा लिया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी ने नागपुर में केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी से उनके निवास पर भेंट की। pic.twitter.com/bC6RBXnuTU
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) May 22, 2022
निनाद को इस मुद्रा में प्रणाम करता देख सोशल मीडिया पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वे नितिन गडकरी के साथ-साथ उनके परिवार के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें यह तस्वीरें नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।