VIDEO NEWS : नीतीश कुमार को गांजा पीने की आदत है,भाजपा विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
बिहार में जेडीयू ने एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ लिया और राजद-कांग्रेस और वाम गठबंधन के साथ सरकार बनाई। इसके बाद से बीजेपी नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। रविवार को भाजपा विधायक भागीरथी देवी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। भागीरथी देवी बगहा के रामनगर से विधायक हैं। उन्हेंने कहा “नीतीश कुमार को गांजा पीने की आदत है और और वह बिना ‘चिलम’ के बिहार विधानसभा में कभी नहीं आए। जेडीयू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए नीतीश कुमार की छवि खराब करने का प्रयास बताया है।
https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1558674843020627968
भाजपा विधायक भागीरथी देवी पद्म श्री से सम्मानित हैं।
भाजपा विधायक भागीरथी देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है और लगातार 5 बार विधायक रह चुकी हैं। शनिवार को रामनगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान भागीरथी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान गायब हो जाते हैं। इस दौरान वह अपने ऑफिस में गांजा का सेवन करते हैं। हाथों में चिलम और आंखों में धुंआ है। चांदी की चिलम रखते हैं।