मशहूर बिजनेस में हर्ष गोयनका अपने यूनिक पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक रेजिग्नेशन लेटर शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आज के समय में एक और जहां लोग नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।और बेरोजगार युवा नौकरी की मांग को लेकर जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने सिर्फ मजा ना आने के कारण अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। आपको सुन कर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, पर यही सच है।
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती है। इसी कड़ी में एक रेजिग्नेशन लेटर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे हर्ष गोयंका ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से शेयर किया है।
आमतौर पर देखा जाए तो रेजिग्नेशन लेटर मेल के जरिए या फिर औपचारिक तरीके से लिखित तौर पर दिया जाता है। नगरिया रेजिग्नेशन लेटर अपने आप में बहुत ही अनोखा है। इस लेटर में लिखा है कि अगर मैं इस्तीफा दे रहा हूं मजा नहीं आ रहा। आपका राजेश बिल्कुल सीधे और सटीक शब्दों में लिखें इस लेटर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
इस पोस्ट को खबर लिखने तक 3,077 लाइक मिल चुके हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स व्यक्ति के दो टूक अंदाज और एटीट्यूड की तारीफ कर रहे हैं। तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है भगवान ऐसा एटीट्यूड सबको दे । तो वही किसी ने लिखा है कर्मचारी टू द प्वाइंट बोलने वाला है।
हर्ष गोयंका ने यह रेजिग्नेशन लेटर शेयर करते हुए लिखा है या लेटर छोटा है। लेकिन बहुत गहरा है। यह एक गंभीर समस्या है। जिसका समाधान हम सबको करना है। उन्होंने इस लेटर का स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पर भी शेयर किया है।
This letter is short but very deep. A serious problem that we all need to solve… pic.twitter.com/B35ig45Hhs
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 19, 2022