हिन्दी न्यूज

50MP Sony IMX890 Primary Sensor के साथ धूम मचाने आ रहा OnePlus 12

Oneplus 12 : OnePlus 11 5G को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। कंपनी का अगला फोन Oneplus 12 काफी सुधार लाने वाला है। OnePlus 11 कंपनी के Octa-Core Qualcomm Snapdragon 8th Gen 2 SoC द्वारा संचालित है। इसमें Triple Rear Camera Unit के साथ 50MP Sony IMX890 Primary Sensor है। एक टिपस्टर ने हाल ही में कहा था कि OnePlus 12 Camera और Processor Upgrade लाएगा।

OnePlus 12

Tipster ने एक Weibo Post में लिखा है कि OnePlus और Realme दोनों SM8650 चिपसेट के साथ Periscope लेंस का परीक्षण कर रहे हैं। Android Authority की एक रिपोर्ट के अनुसार Model Number SM8659 आगामी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC की ओर इशारा करता है। Tipster ने यह भी कहा कि वर्तमान में Periscope लेंस का परीक्षण करने वाले सभी Handset में OmniVision OV64B Camera Sensor नहीं होगा। OnePlus का आगामी फोन जिसके बारे में पोस्ट में बात की जा रही है, वह OnePlus 12 हो सकता है। OnePlus 12 को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के बाद जारी किए जाने का अनुमान है। यह कंपनी की सबसे तेज और सबसे ताकतवर चिप होगी।

OnePlus 12

Tipster के मुताबिक पोस्ट में बताए गए Periscope लेंस से High-Quality Zoom तस्वीरें ली जा सकती हैं। Oppo Find X6 Pro के साथ, Samsung Galaxy S23 Ultra में एक Periscope लेंस है जो 10x Optical Zoom तक प्रदान करता है। वहीं, Google Pixel 7 Pro में भी 5x Optical Zoom मिलता है। Periscope लेंस आने वाले iPhone Model में भी उपलब्ध होगा।

OnePlus 12

OnePlus 11 5G में Octa-Core Snapdragon 8th Gen 2 SoC के साथ Adreno 740 GPU और 16GB तक LPDDR5X RAM है। साथ ही 256GB तक UFS 4.0 inbuilt storage भी दी गई है। इसमें 100W Wired SuperVOOC Fast Charging Support के साथ 5,000mAh की Battery है। यह फोन Eternal Green और Titan Black Color Options में आता है। इसके 8GB+128GB Variant की कीमत 56,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 61,999 रुपये है।

OnePlus 12

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button