Tech

7.82 इंच डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus Open जल्द लॉन्च

OnePlus Open : OnePlus Open फोन को ग्लोबली19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है। OnePlus कंपनी ने फोल्डेबल फोन के डिजाइन और लुक का खुलासा करते हुए इसके कई टीजर जारी किए हैं, जो की बहुत ही आकर्षक दिखता है। अब लॉन्च से पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हो गई है।

OnePlus Open की लॉन्च इवेंट भारत के मुंबई में शाम 7.30 बजे 19 अक्टूबर को है। इसकी पुष्टि OnePlus इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की है। अब लॉन्च से पहले जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने इसकी कीमत की जानकारी भी लीक कर दी है। जिसमें OnePlus Open की भारत में कीमत 1,39,999 रुपये बताई जा रही है। टिपस्टर ने बिक्री की तारीख का खुलासा करते हुए लिखा है की OnePlus Open की बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू होगी।

OnePlus Open में 7.82 इंच का इंटरनल डिस्प्ले आने की संभावना है जो कि OLED पैनल और एक्सटर्नल डिस्प्ले 6.31 इंच का होगा। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस होगा। जिसे 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ देखा जा सकता है। इसके पीछे की तरफ 48MP का मुख्य कैमरा, 48MP का सेकेंडरी सेंसर और 64MP का टेलीफोटो सेंसर है, वहीं इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा हो सकता है। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,805mAh की बैटरी दी गई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!