
Pathan’s release date on OTT : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने भी पचास दिन पूरे कर लिए। अपनी रिलीज के बाद से पठान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है। फैंस शाहरुख की पठान को इतना पसंद कर रहे हैं कि आज भी सिनेमाघर पैक हैं। इसी बीच अब ओटीटी में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
Shah Rukh Khan’s mega blockbuster #Pathaan premiering on Amazon Prime, March 22nd. pic.twitter.com/sTe1888ZQB
— LetsCinema (@letscinema) March 15, 2023
‘OTT’ में रिलीज होगी फिल्म ‘Pathaan’
यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित Pathaan एक SPY एक्शन फिल्म है। Pathaan की सलमान खान की कैमियो उपस्थिति भी है। साथ ही फिल्म ने रिलीज के पचास दिन पूरे कर लिए हैं। इस बीच, अब सूत्रों से पता चला है कि पठान 22 मार्च को ‘OTT’ में रिलीज होने वाली है। साथ ही पठान को OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज किया जाएगा। हालाँकि, Amazon Prime Video ने अभी तक इसकी OTT रिलीज़ डेट को आधिकारिक नहीं बनाया है।