हिन्दी न्यूज

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल का नया रेट हुआ जारी, जाने आज के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अगस्त-सितंबर में इसका रिकॉर्ड निचला स्तर देखा गया। लेकिन तब से इसमें तेजी आई है। रविवार को कच्चे तेल की कीमतें मजबूत बढ़त के साथ 100 डॉलर को छू गईं। लेकिन सोमवार की सुबह फिर गिर गई। ओपेक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती के निर्णय के बाद से यह बढ़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार सुबह फिर गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले पांच महीने से इसी स्तर पर चल रहे हैं।

ओपेक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती

नवंबर की शुरुआत में, 1 नवंबर को, कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर की कमी की जाएगी। लेकिन बाद में इसे लागू नहीं किया गया। सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.69 डॉलर गिरकर 90.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ब्रेंट क्रूड में भी गिरावट देखी गई और यह 97.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ओपेक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती के कारण हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

मुख्य शहर में तेल की कीमत (INR)

शहर               पेट्रोल(1L)          डीजल(1L)

दिल्ली              96.72               89.62

कलकत्ता         106.03              92.76

मुंबई              106.31              94.27

चेन्नई              102.63              94.24

लखनऊ          96.57              89.76 

जयपुर            108.48            93.72 

तिरुवनंतपुरम  107.71            96.52 

पटना             107.24            94.04 

घर बैठे चेक करें आज के ताजा रेट

देश के अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार मूल्यों के अनुसार ईंधन तेल की कीमतों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। ये नई कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे प्रकाशित होती हैं, जिसके साथ ये लागू हो जाती हैं। तेल की नई कीमत आप घर बैठे जान सकते हैं। घर पर तेल की कीमत जानने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सर्विस के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर एसएमएस भेजना होगा। आपका मैसेज होगा ‘आरएसपी-पेट्रोल पंप कोड’। यह कोड आपको Indian Oil के इस पेज से मिलेगा।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button