
Petrol-Diesel Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, जिसमें बुधवार सुबह 6 बजे तक WTI क्रूड 88.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार 91.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। देश की ऑयल मार्केटिंग एजेंसियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें संशोधित की जाती हैं।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 89.76 रुपये | 96.72 रुपये |
मुंबई | 94.27 रुपये | 106.31 रुपये |
कोलकाता | 92.76 रुपये | 106.03 रुपये |
चेन्नई | 94.24 रुपये | 102.63 रुपये |
हर रोज 6 बजे जारी होती है नई कीमत
आपको बता दें की हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव और नई कीमतें जारी की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। इसी वजह से पेट्रोल-डीजल इतने महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है।
ताज़ा अपडेट पाने के लिए क्लिक करें। |
इस शहर में कीमतें कितनी बदली हैं ?
शहर | डीजल | पेट्रोल |
नोएडा | 89.71 रुपये | 96.53 रुपये |
गाजियाबाद | 89.75 रुपये | 96.58 रुपये |
लखनऊ | 89.76 रुपये | 96.57 रुपये |
पटना | 89.76 रुपये | 107.24 रुपये |
पोर्ट ब्लेयर | 84.10 रुपये | 79.74 रुपये |
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमतें 50 पैसे और डीजल की कीमतें 46 पैसे कम हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में 21 पैसे और पश्चिम बंगाल, राजस्थान में कीमत की कटौती हुई है. वहीं, झारखंड में 22-22 पैसे और केरल, गोवा, ओडिशा में भी पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं।