Police : छतरपुर पुलिस की अनोखी पहल,जिसकी तारीफ गृह मंत्री ने की। देखिए वीडियो
छतरपुर में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए पुलिस आगे आई है। मवेशियों को ढकने के लिए जूट के बोरे बांधे जा रहे हैं। छतरपुर में ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं मूक पशुओं की भी हालत खराब है।
पशुओं की हालत देखकर छतरपुर पुलिस उनकी मदद के लिए आगे आई है।और पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अभियान शुरू किया।