मामा की काली कमाई में एक और विधायक बिक गया।-दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को इस्तीफा सौंपने के बाद आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सत्ताधारी पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोधी ने कहा कि कमलनाथ की तत्कालीन सरकार के दौरान काम नहीं हो रहे थे और भाजपा सरकार में तेजी से काम हुए हैं।
मामा की काली कमाई में एक और विधायक बिक गया।
मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिक गया। लगता है, भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए गद्दार कांग्रेसी मामा भर देगा। मुझे उन ईमानदार संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दया आती है, जिन्होंने भाजपा को यहां तक पहुंचाया गया। जयंत मलैया कहां हैं? शिवराज आपकी नौटंकी से तंग आकर प्रदेश की जनता ने आपको 2018 में ही घर बैठा दिया था।
दिग्विजय सिंह,कांग्रेस
मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका। लगता है भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए ग़द्दार कॉंग्रेसी मामा भर देगा। मुझे उन ईमानदार संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दया आती है जिन्होंने भाजपा को यहाँ तक पहुँचाया। जयंत मलैया जी कहॉं हैं? #लोकतंत्र_बचाओ_भाजपा_हराओ
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 25, 2020
क्या पूरी कांग्रेस बिकाऊ है?
कांग्रेस आज एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसकी न दिशा है और न ही गति है।कांग्रेस नेताओं को ये कहते हुए शर्म नहीं आती,क्या पूरी कांग्रेस बिकाऊ है? भाजपा में शामिल होने वाले विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। तब तक यह सब सही थे, लेकिन पार्टी छोड़ते ही गद्दार हो गए। क्योंकि, कमलनाथ सिर्फ अपने लिए ही काम कर रहे थे। विकास नहीं होने से विधायकों में घोर निराशा थी। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस नेताओं को ये कहते हुए शर्म नहीं आती, क्या पूरी कांग्रेस ही बिकाऊ है। इतने वर्षों तक जो आपके साथ रहे, आपके साथ काम किया, आपने टिकट दिया और आज आप सबको बिकाऊ कह रहे हैं। सच बात ये है कि जब आपकी सरकार थी तो आपने पूरे प्रदेश को बेच दिया था: दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर म.प्र. CM pic.twitter.com/zy9PeQlAFq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2020