हिन्दी न्यूज

दिग्विजय सिंह का अपनी ही पार्टी पर तंज़ कहा, कांग्रेसी भी सो रहे हैं।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में अपनी पार्टी कांग्रेस पर तंज कसा,उन्होने  कहा कि जहां हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। अब किसान आंदोलन की गूंज देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच चुकी है। लेकिन मध्यप्रदेश के किसान भोले-भाले हैं और यहां के कांग्रेसी भी सो रहे हैं।


यह भी पढ़ें : Atal Bihari Vajpayee : मैं पत्रकार होना चाहता था, बन गया प्रधानमंत्री


image source : google

राजगढ़ जिले के तलेन में दिग्विजय सिंह ने कृषि कानून को लेकर कहा कि PM मोदी इस देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं और इसीलिए हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के किसान उसका विरोध कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के किसान भोले भाले हैं और यहां के कांग्रेसी भी सो रहे हैं।उन्होंने कहा कि जागो, उठो और पदयात्रा में शामिल हो जाओ और इस किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाओ। 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button