प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 100 साल थी। हीरा बा ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 100 साल की हीराबेन को बुधवार को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अस्पताल ने गुरुवार को बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक भावुक ट्वीट के जरिए मां हीरा के निधन की जानकारी दी, उन्होंने लिखा,”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022