Rabi Ul Awwal 2022 : रबीउल अव्वल का चांद दिखा, 09 अक्टूबर को मनाई जाएगी ईद-ए-मिलदुन नबी

Rabi Ul Awwal 2022 In India : रबीउल अव्वल इस्लामिक कैलेंडर का तीसरा महीना है। इस्लामिक महीने 29 या 30 दिन के होते हैं। इस साल रबी-उल-अव्वल का महीना 27 सितंबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2022 को खत्म होगा, यानी यह महीना 29 दिनों का होगा।

मालूम हो कि इस्लाम में इस महीने का खास महत्व है। रबीउल अवल एक अरबी शब्द है। यहां रबी का अर्थ है वसंत और उल अव्वल का अर्थ है प्रथम। सर्दी (दर्द) के बाद बसंत (खुशी) का महीना आता है। यह महीना पॉजिटिविटी से भरा महीना माना जाता है। चूंकि इस्लामिक कैलेंडर चाँद की गिनती पर आधारित है, इसलिए रबीउल अव्वल का महीना किसी भी मौसम में पड़ सकता है। इसका हिंदी वसंत माह से कोई लेना-देना नहीं है।

  1. रबी अल-अव्वल – 28 सितम्बर
  2. रबी अल-अव्वल – 29 सितम्बर
  3. रबी अल-अव्वल – 30 सितम्बर
  4. रबी अल-अव्वल – 01 अक्टूबर
  5. रबी अल-अव्वल – 02 अक्टूबर
  6. रबी अल-अव्वल – 03 अक्टूबर
  7. रबी अल-अव्वल – 04 अक्टूबर
  8. रबी अल-अव्वल – 05 अक्टूबर
  9. रबी अल-अव्वल – 06 अक्टूबर
  10. रबी अल-अव्वल – 07 अक्टूबर
  11. रबी अल-अव्वल – 08 अक्टूबर
  12. रबी अल-अव्वल – 09 अक्टूबर 

रबी उल अव्वल का इतिहास एवं महत्व

इस्लामिक मान्यता के अनुसार रबीउल अव्वल का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसी महीने में पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाया जाता है। उनका जन्म रबी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख को हुआ था, जिसे पूरी दुनिया में ईद मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है। सूरह अंबिया की 21 वीं आयत में पैगंबर मुहम्मद के जन्म को पूरी मानव जाति के लिए एक आशीर्वाद के रूप में वर्णित किया गया है। इस्लाम को मानने वाले लगभग सभी मुसलमान उनके जन्मदिन पर तमाम तरह के जलसे एवं जुलूस निकालते हैं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button