
Ramadan 2023 : रमजान शुरू होने वाला है, सभी मुसलमान इस पाक महीने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रोज़े के दौरान अपने हेल्थ का कैसे रखें ख्याल? यह सवाल लोगों के जेहन में उठ रहा है। रमजान में उन लोगों के लिए हेल्थ का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है,जो शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल से पीड़ित हैं। या फिर जो महिलाएं गर्भवती हैं।
गर्भवती महिलाओं को रोजा रखना चाहिए ? (Should pregnant women fast ?)
खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक , दुबई के प्राइम अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नाएला अल सैयद इस्माइल ने बताया, “रमजान के दौरान रोज़ा रखने की इच्छा रखने वाली गर्भवती महिलाओं को पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। यह पूछना चाहिए, कि उनके रोज़ा रखने से उनके बच्चे पर कोई असर तो नहीं पड़ेगा?
उन्होंने यह भी बताया , ”गर्भवती महिलाओं के लिए रोजा रखना जरूरी नहीं है, यह उनकी कंडीशन और रोजे रखने की क्षमता पर निर्भर करता है।”
डॉ नाएला अल सैयद इस्माइल ने कहा की, जिन गर्भवती महिलाओं को शुगर, हाई ब्लड प्रेशर या एनीमिया जैसी समस्या है, उनके लिए रोजा रखना ठीक नहीं है।
प्राइम मेडिकल सेंटर की फैमिली मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. सबा खालिद ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान रोजा रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान आपको पूरा आराम करना चाहिए, और कड़ी मेहनत से बचना चाहिए। हालांकि अगर आप रोजा रखते हैं, और रोज़े के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो रोजा तोड़ देना चाहिए। आपको अपने सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
रमज़ान के दौरान जरूरी टिप्स (Important Tips During Ramadan )
- कैफीन के अत्यधिक सेवन और कम पानी पीने के कारण रमजान के दौरान अक्सर माइग्रेन के रोगी फिर से पीड़ित हो जाते हैं। इसलिए कैफीन का सेवन कम करें और पानी ज्यादा पिएं।
- कम वसा वाले आहार का पालन करें। रमजान के दौरान हाइपरलिपिडिमिया से बचने के लिए कम वसायुक्त भोजन खाएं और अधिक सब्जियां खाने की कोशिश करें।
- शारीरिक व्यायाम का शारीरिक नियंत्रण। इफ्तार के बाद थोड़ा टहलना भी फायदेमंद होता है।
- जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें नमक का कम इस्तेमाल करना चाहिए।