मध्य प्रदेश ।। सिंगरौली में ट्रैक्टर और बोलेरो की जोरदार टक्कर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरई थाना क्षेत्र धनौजा मंदिर के पास भीषड़ सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। और बोलेरो में सवार लगभग पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं। एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में ले जाया गया है। जहाँ पर घायलों का उपचार किया जा रहा है। सूत्रकों द्वारा यह भी बताया जा रहा है, की बोलेरो संख्या MP66-CA7438 गोड़बहरा गांव से बारात लेकर कुसमी सीधी जा रही थी। और ट्रैक्टर सरई तरफ से आ रहा था। तभी दोनों गाड़ियों के बीच काफी जोरदार टक्कर हुई। जिसमें बोलेरो गाड़ी के पड़खचे उड़ गए। घटना के बाद सरई पुलिस को सूचना हुई। तत्काल सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी टीम के साथ घटना स्थल पहुचें। और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।घटना में हुए व्यक्ति के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
राकेश कुमार विश्वकर्मा
सिंगरौली,मध्यप्रदेश से हैं। यंग हैं, सुनते सबकी हैं, लेकिन लिखते हैं सिर्फ सच।
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क कीजिए। 7805875468