खेल

Rohit Sharma New Car : रोहित शर्मा के घर आया Lamborghini कार,कीमत जानके उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। लेकिन इन दिनों रोहित शर्मा नए कार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने Lamborghini Urus कर खरीदा है। 

Lamborghini Urus इटालियन सुपर कार ब्रांड की लाइनअप में सबसे लोकप्रिय कार है। इसे पहली बार 2018 में लॉन्च किया गया था। भारत में रोहित सेठी, रणबीर सिंह और मुकेश अंबानी के बाद अब  भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने भी खरीद लिया है।Lamborghini Urus कार कीमत 3 करोड़ 10 लाख रूपए बताई जा रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने Lamborghini Urus को ‘ब्लू एलियोस’ रंग में खरीदा है। जो भारतीय टीम की नीली जर्सी के रंग से मैच करता है। कार की इंटीरियर ड्यूल-टोन कलर थीम रेड और ब्लैक है। जो अपमार्केट केबिन को ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी बनाता है।

रोहित शर्मा को लग्जरी कार रखना पसंद है। कैप्टन के गैरेज में और भी कई बेहतरीन कारें हैं। उनके पास एक BMW M5, एक BMW M3 और एक Mercedes-Benz GLS 350d भी है। उनके कार कलेक्शन में एक Toyota Fortuner और एक Skoda Laura शामिल हैं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button