मनोरंजन

Oscars 2023 : “RRR” ने रचा इतिहास, फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Naatu Naatu Oscars 2023 : साउथ के मशहूर अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ( RRR )ने 95वें ऑस्कर ( oscars ) शो  में धमाल मचा दिया है। फिल्म के गाने ‘नाटू नटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता । जिसे देखने के बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।  जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि ओरिजिनल  ( original ) सॉन्ग  कैटेगरी में आरआरआर का सबसे चर्चित गाना ‘नाटू नटू’ नॉमिनेट हुआ था। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म की टीम के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश हैं। इसके बाद ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया।

आरआरआर ( RRR ) ने फिर रचा इतिहास ( History )

राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है फिल्म का ‘नटू-नटू’ गाना। यह गाना तब से सुर्खियां बटोर रहा है जब इसे ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसी बीच इस गाने ने इतिहास रच दिया है। आरआरआर फिल्म के इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। इससे पहले इस गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। तब माना जा रहा था कि यह गाना ऑस्कर भी जीत सकता है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म की कुल कमाई 1000 करोड़ से भी ज्यादा थी। हम आपको बता दें कि यह फिल्म 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में थी। इस साउथ फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन ने भी कैमियो किया था।

Back to top button
होली मे रहेगा बरकरार चेहरे का निखार Gold Ring के ये डिज़ाइन बनाए आपको स्टाइलिश ! MC Stan : जानिए कौन हैं एमसी स्टेन देश का पहला आश्चर्य ! लड़की से लड़का बना…अब मां बनने वाली है…… Engagement Ring Designs सगाई की अंगूठी जो आपके खास दिन को बना दे और भी खास। Women’s Office Dress : वर्किंग वुमन के लिए स्टाइलिश और कम्फर्टेबल ड्रेस। Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से जुड़े विवाद की कहानी पराठों के है शौकीन, तो दिल्ली के “परांठे वाली गली” जरूर जाएं ! Christmas : क्रिसमस पर कम खर्च में करें इन जगहों की करें सैर। पौधे लगाएं मच्छर भगाए । Keep mosquitoes away from your home
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!