
Satna road accident : सतना जिले में रविवार को फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले मे गुप्त गोदावरी मार्ग पर मिश्र बंधु सर्विस की यात्री बस पलट गई है। हादसे में 1 बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार चित्रकूट नयागांव थाना अंतर्गत गुप्तगोदावरी मार्ग पर तीर्थ यात्री से भरी बस पलट गई। घटना लगभग शाम साढ़े 3.30 बजे की है। इस सड़क हादसे में 1 महिला की मौत हो गई वही 35 यात्री के घायल होने की खबर है।Katni Tunnel News Update : अभी हमने उम्मीद नही छोड़ी है। – कलेक्टर Satna road accident
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नयागांव थाना का पुलिस बल और मौजूद लोगों ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसे में एक महिला यात्री मुनउ पत्नी मिंटू उम्र 50 वर्ष निवासी पिथवा,अम्बेडकर नगर अकबरपुर, उत्तरप्रदेश की मृत्यु हुई है। करीब 25 यात्री मामूली चोट और 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।Satna road accident
एमपी 19डी 1786 बस यात्रियों को सतना से चित्रकूट ले गई थी। गुप्ता गोदावरी रोड पर अचानक एक ऑटो आया, बस का पहिया फिसल गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।