Shocking Video: जान जाते जाते बची,10 सेकेंड का यह वीडियो आपके बालों को खड़ा कर देगा
कई बार आपके साथ भी ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिससे आप किस्मत पर भरोसा करने लगते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद भी आप यही कहेंगे कि उस लड़के की किस्मत सच में बहुत अच्छी थी। किस्मत ने एक बार नहीं, दो बार आदमी का साथ दिया।
कैमरे में कैद हुई घटना
मौत अक्सर जिंदगी के दरवाजे पर दस्तक देती है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को पानी के पाइप से दीवारों और फर्श को धोते हुए देखा जा सकता है। अचानक से एक कार तेज स्पीड (Speed) में आती है और फिर कुछ ऐसा होता है जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती। सबसे पहले आप भी देखें ये वायरल वीडियो…
got lucky twice pic.twitter.com/NEMNbYyC84
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) November 12, 2022
वीडियो देखकर हैरान हैं लोग
इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं हजारों लोगों (social media users) ने वीडियो को लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में कुछ ने इसे चमत्कार बताया तो कुछ ने इस घटना को भगवान का आशीर्वाद बताया।