Short Kurtis Design : डेली वियर के लिए इन शॉर्ट कुर्तियों में पाये ट्रेंडी लुक के साथ कंफर्टेबल, देखे डिजाइन

Short Kurtis Design : गर्मियों में कंफर्टेबल लुक हर महिला की ख्वाहिश होती है। ऐसे में कॉटन और सॉफ्ट फैब्रिक से बनी कुर्तियां पहनना बेहतर रहता है। कुर्ती में वैसे तो कई डिजाइन हैं, लेकिन गर्मियों की पहली पसंद शॉर्ट कुर्ती ही होती है। डेली वियर के लिए इन लेडीज कुर्तियों में आप काफी ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।
यहां हम आपको लेटेस्ट शॉर्ट कुर्ती डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपको स्टाइलिश बल्कि इसमें कंफर्टेबल भी बनाएंगी। इनका कपड़ा बहुत अच्छा और सांस लेने योग्य होता है, जो गर्मी के मौसम के लिए एक सही विकल्प है।
कॉटन शॉर्ट कुर्ती (Cotton Short Kurti)
यह इस लिस्ट की सबसे लोकप्रिय कुर्ती है। इसका सूती कपड़ा, जो बहुत सांस लेने योग्य है। पिंक कलर की यह शॉर्ट कुर्ती डिजाइन बेहद खूबसूरत है, जो पहनने पर आकर्षक लुक देगी। यह शॉर्ट कुर्ती अलग-अलग रंगों और पैटर्न डिजाइन में आती है।
डिजाइनर कुर्तियां (Designer Kurti)
यह रेगुलर फिट कुर्ती बेहद खूबसूरत है। इस पर बहुत ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी डिजाइन की गई है। कॉटन ब्लेंड फैब्रिक की वजह से आप महिलाओं के लिए इस शॉर्ट कुर्ती को आराम से कैरी कर सकती हैं।
सॉलिड शॉर्ट कुर्ती (Solid Short Kurti)
यह शॉर्ट कुर्ती देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ पहनने में आरामदायक भी है। इस शॉर्ट कुर्ती डिज़ाइन में आपको अन्य रंग और पैटर्न विकल्प भी मिलेंगे। महिलाओं के लिए इस कुर्ती को जींस और ट्राउजर के साथ पेयर करके आप काफी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसका फैब्रिक आपको गर्मियों में आराम और आत्मविश्वास देगा।