Short Sleeve Blouse : ये शॉर्ट स्लीव ब्लाउज़ के लेटसेट डिज़ाइन आपको देंगे क्लासी और फॉर्मल लुक
Short Sleeve Blouse : कई महिलाएं स्लीवलेस ब्लाउज़ पहनना पसंद नहीं करती हैं और गर्मी के मौसम में पूरी आस्तीन वाले ब्लाउज़ नहीं पहने जाते हैं। ऐसे में महिलाएं हाफ स्लीव ब्लाउज डिजाइन कर सकती हैं।
इस तरह के ब्लाउज जहां गर्मी से राहत दिलाते हैं, वहीं बहुत क्लासी लगते हैं।
Green Blouse Design
यह हरे रंग का ब्लाउज विशेष रूप से आपकी पार्टी की साड़ी पहनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ब्लाउज की बाजू पर खूबसूरत कढ़ाई की गई है। इस ब्लाउज में राउंड नेकलाइन बनाई हुई है। आप चाहें तो इस ब्लाउज को अपनी प्लेन साड़ी के साथ पहनकर पार्टी वियर लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस ब्लाउज की खासियत यह है कि इसे किसी भी उम्र की महिलाएं बना सकती हैं।
Boat Neck Half Sleeves Blouse
बोट नेकलाइन ब्लाउज अलग है। इस ब्लाउज के बाद लुक काफी एलिगेंट लग रहा है। गोल्डन कलर के इस ब्लाउज को आप किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। नेकलाइन पर बटन के साथ इस ब्लाउज का डिज़ाइन बहुत ही स्टाइलिश है।
Teal Blue Blouse Design
यह ब्लाउज़ डिज़ाइन पिछले एक दशक से चलन में है और आज भी बहुत लोकप्रिय है। ज्यादातर महिलाएं इस डिजाइन को अपनी सूती साड़ियों के साथ पहनती हैं। इस तरह के ब्लाउज को आप कॉटन, जॉर्जेट और शिफॉन की साड़ियों के साथ पहन सकती हैं।