मध्यप्रदेश

Sidhi: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की जीत पर सीधी में उत्साह के साथ मनाया गया जश्न

राष्ट्रपति पद निर्वाचित चुनाव में द्रोपदी मुर्मू की भारी बहूमत से जीत पर सीधी के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय से रैली निकालकर आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न जिससे नवनिर्वाचित पार्षदों एवं समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया।

 

पुष्पेंद्र विश्वकर्मा

सीधी जिले में राष्ट्रपति चुनाव की NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने भारी बहूमत से जीत दर्ज करने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से गांधी चौक होते हुए कार्यालय तक बाजे-गाजे एवं आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ मिलकर क्षेत्र में मिष्ठान वितरित कर बधाई दी गई। जिले के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित होने के समाचार मिल रहे हैं।

सीधी में बीजेपी कार्यालय से जनजाति वेशभूषा में ढोल-नगाड़े बजाकर जीत का उत्सव मनाया और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ शानदार आतिशबाजी कर नृत्य का भी प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि पहली बार कोई जनजाति महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई है। उनके राष्ट्रपति बनने से न केवल जनजाति, बल्कि देश में सभी वर्गों को गर्व की अनुभूति हुई है ।

श्रीमती द्रोपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर भारीबहुमतों से निर्वाचित हो गई हैं। उन्हें ना केवल NDA के बल्कि विपक्षियों के भी मत मिले हैं। 17 लोकसभा सांसद और 114 विपक्षी विधायकों के मत प्राप्त करने के पश्चात बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती मुर्मू अब भारत की राष्ट्रपति बन गई हैं।

वही प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मैं श्रीमती मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर हृदय से बधाई देता हूं। अभी तक चून-चून कर बड़े लोगों को बड़ी जगहों पर बैठा दिया जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि यह दूरदर्शिता का परिणाम है। उसके बाद में बीजेपी कार्यालय में नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद का अभिनंदन भी किया गया। नवनिर्वाचित कई पार्षद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ भाजपा कार्यालय में पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष से आशीर्वाद लिए।

इस अवसर पर कार्यालय में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष रविचद्र सिंह परिहार, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, जिला महामंत्री विवेक रावत, अशोक पटेल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, सुरेंद्र मणि दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्षों में पार्षद पूनम सोनी, लोरिक प्रसाद यादव, राकेश मौर्य, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, विक्रान्त सोनी, अजीत वर्मा, मनोज तिवारी, मुनिराज विश्वकर्मा, संजय सोनी ,रविंद्र चौबे, कुवंर तिवारी, निशा सिंह चौहान, अजय चौबे, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, समर बहादुर यादव, सुधीर सिंह ,अरुण भूर्तिया, मनीष मिश्रा, राज बहोर साहू, बाबूलाल कुशवाहा, कंचन केसरी, पूजा जयसवाल, पप्पू गहरवार, आनंद परियानी, महेंद्र यादव, जगदम्बा सोनी, विभा शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शुभा देवी,पार्षद सोमवती जयसवाल, महिमा तिवारी, आरती सिंह,राजकुमारी यादव, अजय चौबे ,जितेन सिंह परिहार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button