मोरवा
सिंगरौली में बड़ा हादसा हुआ,मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में घटनास्थल पर 2 की मौत की खबर है। और दर्जनों से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। यह हादसा टायर ब्लास्ट होने के कारण हुआ है।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में घटनास्थल पर 2 की मौत की खबर है। और दर्जनों से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है की,यह हादसा टायर ब्लास्ट होने के कारण हुआ है।
जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरा पिकअप वाहन चितरंगी से मोरवा की ओर जा रहा था। मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, मोरवा थाने के बरवानी इलाके पलट गई।इस हादसे में घटनास्थल पर 2 की मौत की खबर है। और दर्जनों से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है की,यह हादसा टायर ब्लास्ट होने के कारण हुआ है।
जानकारी मिलते मौके पर मोरवा थाना पुलिस पहुँच गई है।घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।