Accident : कार बाईक की टक्कर में 45 वर्षीय चालक की हुई दर्दनाक मौत !

सिंगरौली के जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र में दोपहर 03:00 बजे के लगभग जैतपुर निवासी अपने मोटर सायकल से बनौली आभेद आश्रम के पास पहुँचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 45 वर्षीय बाइक चालक राम प्रसाद साहू की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की 45 वर्षीय मृतक राम प्रसाद साहू विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर का रहने वाला है। जो बीते दिन दोपहर 03.00 बजे अपने मोटर साइकल UP64-AD4045 से बनौली आभेद आश्रम के पास पहुंचा था। तभी सामने से तेज रफ्तार के साथ हरे रंग की सेब्रोलेट कार संख्या UP64-N1407 ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गंभीर हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर में उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जयंत चौकी

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन व आसपास के लोगों ने जयन्त चौकी का घेराव किया। उसके बाद जयन्त चौकी प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि सेक्शन 304 A के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोपी की वाहन जप्त कर ली गयी है और  जिसका चालक अभी भी फरार है। आरोपी को बहुत जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी, इस तरह से लोगों को समझाइश देते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button