सिंगरौली कलेक्टर ने किया अमृत सरोवर का निरिक्षण, अधिकारियो को दिये ये निर्देश
सिंगरौली।। कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा निर्मित अमृत सरोवर का दौरा किया। जनपद पंचायत बैढन अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्ती और करौटी का निरीक्षण किया गया।
निर्माणाधीन अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के आवश्यक निर्देश दिये गये। शासन की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं, खाद्य पात्रता पर्ची एवं किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिये गये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, बीपीओ, सहायक यंत्री, प्रधान, सचिव एवं जीआरएस मौजूद रहे।