Singrauli News – सिंगरौली में महिला का बेरहमी से हुआ क़त्ल, पुलिस जांच में जुटी।
Singrauli News : मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत मुहेर गांव में शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात घर के बाहर सो रही 33 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। घटना के बाद क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहेर गांव निवासी प्रियंका खैरवार पति नर्मदा खैरवार 37 वर्षीय अपने घर के बाहर सो रही थी तभी अज्ञात हमलावर ने उसकी सर पर वार करके बेरहमी से हत्या कर दी. अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते गोरबी चौकी प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुची ।पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। हत्याकांड के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।