सिंगरौली : दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा नेता पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम किया घोषित किया।
सिंगरौली।। सिंगरौली जिले की युवती का अपरहण कर बंधक बनाकरदुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व भाजपा नेता को गिरफ्तार करने में सिंगरौली पुलिस के पसीने छूट रहे है। घटना के बाद लगातार भाजपा नेता पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। जिससे सरई पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहें हैं। इस मामले में अब दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार का इनाम घोषित किया है।
जाने क्या है पुरा मामला ?
बीते महीनो सरई भाजपा मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने अपने साथी के साथ मिलकर सरई निवासी एक बेटी का किडनैप कर उसको बंधक बनाकर पूरे 21 दिनों तक बेटी का चीरहरण किया था। सरई पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष को अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है। हालांकि मामला तुल्क पकड़ता देख भाजपा पार्टी ने सरई मंडल अध्यक्ष को अपने पार्टी से निकाल दिया था।
सरई टी आई के कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल ?
सरई टी आई ने रेप केश के मामले को शुरू से गम्भीरता से नही लिया था जिसका परिणाम यह रहा कि एक बेटी का पूरे 21 दिनों तक आबरू लुटती रही। सरई टी आई ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन महीनो बीत गए अभी तक मुख्य आरोपी कोमल गुप्ता को गिरफ्तार नही कर पाई है। जिसपर सरई टी आई के कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़े करते है।
सरई पुलिस आरोपी को दे रही है संरक्षण – पीड़िता के परिजन
पीड़िता के परिजनों ने शुरू से ही सरई पुलिस पर कई आरोप लगाया था। कि सरई पुलिस शुरू से ही बहुत धीमी गति से कार्य किया था और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दे रही है।
दुष्कर्म के आरोपी कोमल गुप्ता पर 5 हजार का इनाम घोषित।
पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म के आरोपी कोमल गुप्ता पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी कोमल गुप्ता गिरफ्तार कर वाले व्यक्ति को 5 हजार रु का इनाम दिया जायेगा साथ ही उसका नाम पता सब गुप्त रखा जायेगा।