सिंगरौली : क्रेशर में कटा मजदूर का हाथ।
सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में संचालित एक क्रेशर में संचालक की लापरवाही से एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। घायल व्यक्ति का एक हाथ पूरी तरह से फेक्चर हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के खम्हरिया गांव में संतोष क्रेशर के नाम से एक क्रेशर संचालित है। जिसमे काम करने वाले रामजियावन पिता नन्ही निवासी खम्हरिया काम करने के दौरान क्रेशर की चपेट में आ गया। जिससे मजूदर बुरी तरह से घायल हो गया, एंव उसका एक हाथ पूरी तरह से फेक्चर हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फ़ानन में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
“हमारे क्रेशर में काम करने के दौरान एक मजूदर क्रेशर की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक हाथ फेक्चर हो गया है। घायल मज़दूर को पहले जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। बाद में उसे वंदना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।”
संतोष वैश्य क्रेशर संचालक
इनका कहना है।
हमे उक्त घटना के बारे में कोई जानकारी नही है – नागेंद प्रताप सिंह टी. आई.माड़ा